उत्तराखंड की राजनीति में नया मोड़!
वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के भाई पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए इसे चुनावी साजिश और भाजपा की बौखलाहट करार दिया है।
महर्षि ने कहा कि बिना जांच के रिपोर्ट लिखना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह मामला केवल प्रीतम सिंह की लोकप्रियता और जिला पंचायत में मिली जीत से घबराकर उठाया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा बवाल और अपने प्रभारी को बचाने के लिए भाजपा ने उन्हें संवैधानिक पद दे दिया, अब वो दूसरों पर उंगली उठा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने साफ कर दिया है कि पूरी पार्टी प्रीतम सिंह के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।
पूरी रिपोर्ट और तीखे बयान को देखने के लिए वीडियो अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में साझा करें।
#UttarakhandPolitics #CongressVsBJP #PritamSingh #UttarakhandNews #RajivMaharshi
डिस्क्लेमर (Doon Horizon): इस वीडियो में व्यक्त किए गए विचार और राजनीतिक दावे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव महर्षि की प्रेस विज्ञप्ति और उनके आधिकारिक बयान पर आधारित हैं। 'दून हॉराइज़न' किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति के आरोपों, दावों अथवा कानूनी प्रक्रियाओं की पुष्टि नहीं करता है। सभी पक्षों के विचार एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए मंच खुला है।