CM धामी के जेनी वाले बयान पर भड़के गणेश गोदियाल, बोले-ये जनता को गुमराह करने वाला बयान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की तुलना जैनी कांड से कर जनता को गुमराह करना बंद किया जाए।
उन्होंने कहा कि जैनी कांड में आरोप लगने के बाद हरक सिंह रावत ने तत्काल इस्तीफे की घोषणा करते हुए CBI जांच की मांग की थी। ऐसे में अंकिता भंडारी मामले में कथित VIP को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा है?
गणेश गोदियाल ने कहा कि इस मामले में सबूत नष्ट करने और कथित VIP को बचाने जैसे गंभीर आरोप उठ रहे हैं, जिन पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तराखंड की मातृशक्ति और जनता के सवालों का जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी और उसे न्याय मिलना चाहिए। अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सच्चाई सामने आना जरूरी है, न कि सवालों से बचना।
#AnkitaBhandari #JusticeForAnkita #GaneshGodiyal #PushkarSinghDhami #INCUttarakhand #CongressForUttarakhand #UttarakhandNews #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Oct 29, 2026