सिराथू: सौरई खुर्द उच्च प्राथमिक विद्यालय में डीएम ने बच्चों को पढ़ाया, सिराथू बैंक में जाकर ली योजनाओं की जानकारी
जिला अधिकारी मधुसूदन मंगलवार को सिराथू क्षेत्र पहुंचे थे जहां पर सौरई खुर्द उच्च प्राथमिक विद्यालय में जाकर बच्चों का टेस्ट लिया है और कक्षा 6-7 के बच्चों को पढ़ाया है।बच्चों की संख्या कम दिखाई देने पर नाराजगी जताई।सिराथू के स्टेट बैंक पहुंचे जिला अधिकारी ने प्रबंधक से सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के स्टेटस की जानकारियां ली है।डीएम अन्य कई जगह भी गए थे।