सिराथू: मेड़ीपुर के बंधवा तालाब में युवक का शव उतराता मिला, परिवार में मचा कोहराम
सैनी थाना क्षेत्र के कनवार के मेड़ीपुर गाँव के बंधवा तालाब मे सोमवार दोपहर एक शव पानी में उतराता हुवा देखा गया।जानवरो को पानी पिलाने गए लोगो ने देखा तो परिवार को सूचना दी।पुलिस ने लोगों की मदद से शव निकलवा कर पीएम को भेज दिया है।गाँव के लवकुश नाम के युवक की लाश बताई गई है।परिवार के लोगों ने बताया रविवार को गया था वापस नहीं आया।बताया दौरा उसे आने की बीमारी थी।