सिराथू: दारानगर-कड़ाधाम के फरीदगंज में पानी की किल्लत, लोग दूसरों के दरवाजों पर जाने को मजबूर, जिम्मेदार बने लापरवाह
नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के फरीदगंज में पानी की किल्लत देखने को मिली।यहां दर्जनों की संख्या में महिलाएं हाथों में डिब्बा,बाल्टी लेकर दूसरों के दरवाजे पर पानी लेने जाने को मजबूर है।क्योंकि यहां पर पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। लोगों ने बताया कि नगर अध्यक्ष और जिम्मेदारों से समस्या बताई गई, लेकिन लापरवाही के चलते सुनवाई नहीं हो रही, जबकि लोग परेशान हैं।