सिराथू: सिहोरी में नाबालिग को दो लोगों द्वारा पीटे जाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया- पीड़ित का हो रहा मेडिकल कार्रवाई शुरू
सोमवार शाम कोखराज थाना जाकर सिहोरी गांव के रहने वाले राम आसरे ने एक शिकायती पत्र पुलिस को दिया और बताया कि उनके नाती को गुड्डू और अर्सलान द्वारा मारा पीटा गया है। मंगलवार को जब पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है और बआरोपियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।