भाकपा पलामू जिला सचिव रूचिर तिवारी ने सदर प्रखंड के ग्राम चियांकी में मंगलवार की शाम करीब चार बजे प्रकृति पर्व सरहुल का त्यौहार मनाया।जहां पर पाहन ने उन्हें सम्मानित किया। एवं महिलाओं ने प्रकृति की मिठास गुड़ और चना के साथ सखुआ का फूल लगाकर स्वागत किया।