पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता के खिलाफ अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार मेहता ने मंगलवार को एक प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने आंदोलन के लिए सदर मेदिनीनगर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन भी सौंपा है और अनुमति मांगी है।