‘राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी’ पर झुमते नजर आए मेदिनीनगर के रेड़मावासी। अवसर था भगवान श्री राम की बारात का। रेड़मा ठाकुरबाड़ी में मंगलवार दोपहर 3 बजे श्री राम चरित मानस यज्ञ के तृतीय दिवस पर श्री राम जानकी विवाह संपन्न हुआ। इसके पूर्व निर्माणाधीन श्री परशुराम भगवान के मंदिर परिसर से श्री राम भगवान की भव्य बारात निकाली गई।