मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में प्रकृति पर्व सरहुल पर निकली भव्य शोभायात्रा, मेदिनीनगर के जिला स्कूल मैदान में हुआ समापन
प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर पलामू जिले में मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। झांकी का भी प्रदर्शन किया गया। जिले के अलग अलग प्रखंड क्षेत्र से निकाली गयी शोभायात्रा का समापन मेदिनीनगर के जिला स्कूल मैदान में शाम 7 बजे हुआ। शोभायात्रा में शामिल सरना समाज के लोग नाचते गाते नजर आए। छोटे बच्चे से लेकर बूढे तक में भारी उत्साह देखने को मिला।