पलामू जिले मे आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ नहाए खाए के साथ मंगलवार से शुरू हो गया। व्रतियों ने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे नदी तालाब आदि छठ घाट पर जाकर स्नान ध्यान करने के बाद प्रसाद रूप मे चना दाल अरवा चावल और कद्दू की सब्जी बनाकर प्रसाद ग्रहण किया।