मेहनगर: गुरेहथा में शाम से लापता जल जीवन मिशन में काम कर रहे बलिया निवासी मजदूर की पोखरे में सुबह उपराई मिली लाश
मेहनगर थाना क्षेत्र के गुरेहथा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बन रही पानी की टंकी मेंभीकाम कर रहे मजदूर की समीप ही पोखरे में शुक्रवार को सुबह लाश ऊपराई मिली। सुबह 6 बजे जब लोग नित्य की तरह समीप से जा रहे थे तब उन्होंने लाश देखा और लोगों को सूचना दी। शव को बाहर निकाला। उसकी शिनाख्त 44 वर्षीय अजीत चौहान निवासी किसौरी खुर्द थाना सहतवार जिला बलिया के रुप में हुई।