मेहनगर: खानकाह में घर में विषैले सर्प ने 6 वर्षीया बालिका के पैर में काटा, हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
सरायमीर थाना के खानकाह में घर में घुसे विषैले सर्प ने 6 वर्षीया बालिका के पैर में काट लिया। उसको इलाज के लिए फूलपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां पर कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर लाया गया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। खानकाह निवासी हरिलाल ने बताया कि उसके भाई की नतिनी अनुष्का की मौत हुई।