मेहनगर: रानीपुर रजमो में DM ने गौ आश्रय स्थल, चकबंध निर्माण व प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
आजमगढ़ के DM विशाल भारद्वाज ने साप्ताहिक भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत गुरुवार को रानीपुर रजमो, विकास खण्ड मोहम्मदपुर में गौ आश्रय स्थल का निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने BDO मोहम्मदपुर को गौशाला में कराये गये विस्तारित कार्य के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये। ने पशुओं की संख्या, पशुओं के रखरखाव, पशुओं के चारे की व्यवस्था सहित अन्य की जांच की।