मेहनगर: इनावभार में जानवर से टकराने के बाद बाइक पलटी, बाइक सवार अधेड़ की मौत, भतीजा बाल बाल बचा, शव का हुआ पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना के इनावभार में सोमवार की शाम को करीब 5 बजे गंभीरपुर से दीदारगंज थाना क्षेत्र में अपने घर जा रहे बाइक सवार की बाइक जानवर से टकराने से पलट गई। घटना में बाइक सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक का भतीजा बाल बाल बच गया। मृतक जयप्रकाश यादव निवासी चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज थे। गंभीरपुर से अपने भतीजे के साथ आ रहे थे।