मेहनगर: अक्षैयबर पुलिया कस्बा मेंहनगर से नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना मेंहनगर क्षेत्र के अक्षैयबर पुलिया कस्बा मेंहनगर से नाबालिग को बहलाफुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। वादी थाना मेंहनगर के दिनांक 3 जुलाई 2024 की तहरीरी सूचना पर कि 26-27 जून 2024 की मध्यरात्रि में बलिराम चौहान उर्फ लूल्लू पुत्र राम प्यारे चौहान वादी की लडकी जिसकी उम्र लगभग 13 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले गया। अन्य भी आरोपी हैं।