भीलवाड़ा: मानसून से पहले प्रशासन सख्त, दूषित पानी छोड़ा तो होगी कार्रवाई, पर्यावरण से खिलवाड़ पर बंद हो सकती हैं इकाइयां: कलेक्टर
जिले में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उद्योगों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि आगामी मानसून के दौरान किसी भी स्थिति में औद्योगिक अपशिष्ट एवं दूषित पानी को खुले में नहीं छोड़ा जाए। नियमों की अनदेखी करने वाले उद्योगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।