चाईबासा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में शनिवार दो बजे जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर नाराजगी जताई।