कांके: कर्बला चौक से रांची नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है
Kanke, Ranchi | Jan 15, 2026 कर्बला चौक से गुरुवार दोपहर करीब दो बजे रांची नगर निगम की टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस दौरान बुलडोजर से अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। बता दें कि कर्बला चौक के पास अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध निर्माण के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है।