दरियागंज: पंजाब से आई महिलाओं ने केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया
पंजाब से आई महिलाओं ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर शनिवार सुबह 11 बजे प्रदर्शन किया .हाथों में पोस्टर बैनर लेकर पहुंची महिलाओं ने आम आदमी पार्टी पर धोखा देने का आरोप लगाया. प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि उन्हें ₹1000 देने का वादा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया था लेकिन इस वादे को पूरा नहीं किया गया.