दरियागंज: अरविंद केजरीवाल ने पानी के गलत बिल माफ करने का किया ऐलान, लोगों से गलत बिल नहीं जमा करने की अपील की
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ऐसे लोग जिन्हें लगता है कि उनका पानी का बिल गलत आ रहा है.वह पानी का बिल ना भरे. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के गलत पानी के बिल आए हुए हैं. उन्हें भरने की जरूरत नहीं है. चुनाव के बाद उनके गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे.