बहराइच: नई बस्ती अकबरपुरा के पास बाइक सर्विस सेंटर में युवक पर दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला, घटना CCTV में हुई कैद
जिले के कोतवाली नगर इलाके के नई बस्ती अकबरपुर के पास एक बाइक सर्विस सेंटर में कुछ दबंगों ने घुसकर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया था। जिससे मां-बेटे घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जो अब तेजी से वायरल हो रही है। शनिवार को पीड़ित के बताया कि इस घटना में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की, वहीं पीड़ित ने कर्यवाही की माग की है।