बहराइच: ईटहा इलाके में रास्ते के विवाद में जमकर हुई मारपीट, पति-पत्नी समेत चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटहा इलाके में रास्ते के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज है। पीड़ित ने बताया कि रास्ते की विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें चार लोग घायल हुए। पुलिस जाच में जुट गई है।