बहराइच: बहराइच जिले में गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को सांसद ने दिलाई ₹1 करोड़ 82 लाख 731 की धनराशि
बहराइच सांसद द्वारा जिले के गंभीर बीमारी से ग्रसित पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए 1करोड़ 82 लाख 731 की धनराशि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिलवाई है। जिससे सभी का बेहतर इलाज हो रहा। भाजपा सांसद आनंद गोंड द्वारा अब तक जिले के कैंसर व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित 38 गरीब व असहाय मरीजों को इलाज के लिए धनराशि PM व CM विवेकाधीन कोष से स्वीकृत कराई।