बहराइच: बहराइच-गोंडा मार्ग स्थित निजी स्वरूप पर स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा तिरंगा फहराने का वीडियो आया सामने
शहर सहित जनपद में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शुक्रवार शाम को बहराइच गोंडा मार्ग स्थित एक निजी मोटर शोरूम पर उल्टा तिरंगा झंडा फहराने का वीडियो सामने आया है। बता दे कि शुक्रवार सुबह 8 बजे जिले के सरकारी व सभी गैर सरकारी इमारतों एवं शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया था।