बहराइच: बहराइच चौकी क़ानूनगोपुरा का नाम बदलकर चौकी श्री सिद्धनाथ महादेव किया गया, डीएम व एसपी ने किया उद्घाटन
बहराइच के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कानूनगोपुरा पुलिस चौकी का नया नामकरण कर दिया गया है। छोटी बाजार इलाके में स्थित इस चौकी का नाम अब प्राचीन शिव मंदिर सिद्धनाथ महादेव के नाम पर रखा गया है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह और मंदिर के महंत रवि गिरी जी महाराज ने संयुक्त रूप से चौकी का उद्घाटन किया।