सादाबाद: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बरोस टोल प्लाजा के पास प्रशासनिक टीम को देख अवैध मिट्टी खनन में उपयोग डंफर छोड़कर चालक फरार
जनपद हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे स्थिति बरोस टोल प्लाजा के पास प्रशासनिक टीम को देख अवैध मिट्टी खनन में उपयोग एक डंफ़र को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार अपनी टीम व पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी डंपर को रोका गया और चालक से दस्तावेज मांगे गए। चालक कोई दस्तावेज नहीं दे पाया।