लापुंग: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने दिशोम गुरु और रूपी सोरेन से मुलाकात की
Lapung, Ranchi | Jan 1, 2025 आज बुधवार को दोपहर 3:30 बजे दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रूपी सोरेन से पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मिलने पहुंचे । मौके पर बंधु तिर्की ने कहा कि उनका आशीर्वाद हमें कर्तव्यों को निभाने और समाज के प्रति अपने जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से पूरा करने का प्रेरणा देता है ।