कोरबा: शराब पीकर ट्रक चलाने वाले चालकों का कहर, लोगों ने की पिटाई
Korba, Korba | Jul 3, 2026 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद कोरबा में नशेड़ी ट्रक चालकों का आतंक कम नहीं हो रहा। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे शहर के अंदर एक के बाद एक 3 घटनाएं सामने आईं, जिसमें नशे में धुत ट्रेक चालकों ने लोगों की जान आफत में डाल दी। हादसों के बाद आक्रोशित लोगों ने चालकों की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले किया।