पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने गुरुवार को तीन बजे थाना अजाक मंडला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, आगंतुक पंजी, लंबित प्रकरणों एवं थाने की साफ-सफाई की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी अजाक को सभी प्रकरणों की अद्यतन जानकारी रखते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।