खेकड़ा: रटौल कस्बे में 1 व्यक्ति का भैंसा चोरी करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया भैंसा बरामद
मीडिया सेल बागपत ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि शनिवार को थाना खेकड़ा पर रटौल निवासी इकराम पुत्र इस्लाम ने सूचना दी कि अज्ञात चोर ने उसका भैंसा चोरी कर लिया है। थाना पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए। जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ एक भैंसा भी बरामद हुआ है। आरोपी अली पुत्र अनवार, अतर पुत्र हकीकत, भूरा उर्फ सलीम पुत्र नन्हे व श