चाचौड़ा: शासकीय महाविद्यालय चाचौड़ा में एसडीएम ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं का निरीक्षण किया, व्यवस्था देखी
चाचीड़ा शासकीय महाविद्यालय में चल रही विश्वविद्यालय परीक्षाओं का चाचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय ने निरीक्षण किया। 9 मई को एसडीएम ने कहा, सभी परीक्षा कक्षा में निरीक्षण किया, परीक्षा के दौरान कोई अनियमिता नहीं पाई गई। दोपहर की पाली में बीए तृतीय वर्ष के 285 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा को लेकर सभी व्यवस्थाएं सुचारू पाई गई।