बाह: खेड़ा राठौर में शराब के नशे में पत्नी की हत्या का आरोप, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया
थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के शांतिनगर गांव में शनिवार को 35 वर्षीय ऊषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर शराब के नशे में मारपीट कर रस्सी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला का शव चारपाई पर मिला। गले और आंख पर चोट के निशान बताए गए हैं। परिजनों के अनुसार, खेत से घर पहुंचे बच्चों ने मां को मृत अवस्था में देखा। सूचना पर पहुंच