वैर: ऑनलाइन गेम में कर्ज होने पर बेटे ने रची चोरी की झूठी कहानी, 36 घंटे में हुआ खुलासा
Weir, Bharatpur | Aug 16, 2026 ऑनलाइन गेम में पैसे हारने और कर्ज चुकाने के लिए 20 वर्षीय युवक ने अपने ही घर से रुपये निकालकर चोरी की झूठी कहानी रच दी। पकड़े जाने के डर से युवक ने घर का सामान भी बिखेर दिया, ताकि मामला वास्तविक चोरी जैसा लगे। पुलिस ने मामले का 36 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी पीयूष सिंघल को गिरफ्तार कर लिया।