अलवर: अलवर में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, कुल्हाड़ी और लाठियों से हमले में चार लोग घायल
Alwar, Alwar | Jul 4, 2026 अलवर। शहर के वैशाली नगर क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए विवाद ने एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का रूप ले लिया। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे आरोपियों ने घर में सो रहे लोगों पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।