पिपरई: पिपरई में अम्बेडकर जयंती की तैयारियां तेज़, कार्यकर्ता घर-घर जाकर दे रहे हैं निमंत्रण
पिपरई में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने रविवार को रात लगभग 9 बजे तक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।