जमुई: चनरवर से 400 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ ऑटो जब्त, चालक गिरफ़्तार व एक नाबालिग निरुद्ध
Jamui, Jamui | Dec 25, 2024 चनरवर चेकपोस्ट से बुधवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 400 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक माल वाहक आटो को जब्त किया है। साथ ही एक चालक को गिरफ्तार कर नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान खगड़िया जिले के बख्तियारपुर निवासी यशवंत कुमार के रूप में हुई है।