समाहरणालय मधेपुरा में सोमवार दिन बिहार कौशल विकास मिशन अंतर्गत वर्मीकम्पोस्ट उत्पादक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। 16 से 23 फरवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में 30 प्रतिभागियों को 60 घंटे का सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा, यह प्रशिक्षण स्वरोजगार बढ़ाने और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।