अतर्रा: करंट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Atarra, Banda | Apr 6, 2026 तहसील क्षेत्र से एक हादसे की खबर सामने आई है। बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव निवासी रामनारायण (24 वर्ष), पुत्र रामचंद्र को बिजली का करंट लगने से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनारायण चित्रकूट जिला के कब सिटी गांव में 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पास पेड़ की छटाई कर रहा था तभी करेंट की चपेट में आ गया