घाटमपुर: सजेती में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, तलाश शुरू
सजेती के मढ़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने सोमवार को थाने में तीन के विरुद्ध लिखित शिकायत करते हुए हत्या का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी कमलेश राय ने मंगलवार सुबह 9:00 बजे जानकारी दी कि सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।