घाटमपुर: पतारा के धरमपुर में खंती में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
घाटमपुर के पतारा स्थित धरमपुर में मंगलवार सुबह 7 बजे 32 वर्षीय प्रमेश पासवान उर्फ बोनी का शव खंती में पड़ा मिला।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने जानकारी दी प्रथम दृष्टि में दुर्घटना में मौत होने का मामला लग रहा है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।थाना में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।