घाटमपुर: घाटमपुर तहसील के हवालात को बनाया गया रिकॉर्ड रूम, साथ में बंद कर दिया बकायादार, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
घाटमपुर तहसील के हवालात को रिकॉर्ड रूम बना दिया गया और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ एक बकायदार को इस हवालात में बंद कर दिया गया।वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।तहसीलदार लक्ष्मी नारायण बाजपेई ने सोमवार शाम 4 बजे जानकारी दी नाजिर मोहित बनोतिया बिना सूचना के लापता है। उसी के अभिलेख हवालात में बंद थे। कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है।