अररिया: हरदार चौक के पास एटीएम काटकर रुपए चोरी करने वाले अंतरराज्य गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई सामान बरामद
Araria, Araria | Mar 6, 2026 अररिया के जोकीहाट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एटीएम काटकर रुपए चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एटीएम काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, गैस कटर मशीन, गैस सिलेंडर और एक पिकअप वैन भी जब्त किया है।