कुमारखंड: भतनी बाजार के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा में 1151 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित भतनी बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से रविवर को दिन के दस बजे शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर परिसर से पंडित रुद्र नारायण झा द्वारा विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच 1151 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई।