गायघाट: गायघाट समेत अन्य प्रखंडों में नवमी के अवसर पर जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा का किया गया था पुख्ता इंतजाम
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट बोचहां कटरा, औराई प्रखंडों के कई जगहों पर नवरात्री के अवसर पर पूजा पंडालों में भारी भीड़ देखी गई। नवमी के अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन व पूजा पाठ के लिए श्रद्धालु शनिवार की अहले सुबह चार बजे तक डटे रहे। वहीं जारंग बलुआहां में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। एंटरटेनमेंट म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा एक से बढ़कर एक भव्य झांकी निकाली गई।