गायघाट: मैठी टॉल प्लाजा पर रविवार रात नौ बजे से होगा भारी बदलाव, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा का आज यानी रविवार रात नौ बजे से बदलाव किया जाएगा। रविवार की सुबह दस बजे में वर्तमान टॉल प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी एसएमएस एएबीएस इंडिया टॉल वेज का अनुबंध समाप्त हो जाएगा। उन्होने बताया कि रविवार रात नौ बजे से वेलकम नाम की कंपनी मैठी टॉल प्लाजा का कार्यभार संभालेंगे।