गायघाट: गायघाट प्रखंड समेत 29 जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट समेत अन्य प्रखंडों में मां दुर्गा की मूर्ति शान्ति पूर्ण तरीके से विसर्जित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक़ रविवार शाम पांच बजे तक कुल 29 जगहों का मूर्तियां विसर्जित किया गया है। इसके लिए सभी जगहों पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। एएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने बताया कि कल शनिवार होने के कारण आयोजकों ने मूर्ति विसर्जन नहीं किया।