गायघाट: रामनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजया दशमी, रावण व मेघनाथ का पुतला हुआ दहन
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर में न्याय की अन्याय पर, धर्म की अधर्म की जीत का प्रतीक विजया दशमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे में रावण तथा मेघनाथ का पुतला दहन किया गया। रावण व मेघनाथ की पुतला दहन देखने के लिए हजारों की संख्या लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।