प्राणपुर: एनएच-31 पर टेंपो बाइक टक्कर में महिला की मौत, पति के साथ कोर्ट जा रही थी
प्राणपुर थाना क्षेत्र के जौनियां के पास एनएच-31 पर टेंपो और बाइक की टक्कर में 30 वर्षीय महिला की मृत्यु। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने वाहन जब्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।