मुरैना नगर: कृषि उपज मंडी के पास अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 7 पेटी देशी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
मुरैना सिटी कोतवाली पुलिस ने बीती रात कृषि मंडी क्षेत्र में कार्रवाई कर बाइक से अवैध शराब ले जा रहे 2 तस्करों को पकड़ा।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी की टंकी के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। तलाशी में सात पेटी देशी शराब बरामद हुई जिसकी कीमत 26250 रुपये है।आरोपित विमल शिवहरे बानमोर और अभिषेक गुर्जर भिंड के रहने वाले हैं।दोनों पर FIR दर्ज कर जांच जारी